सीकर

रायपुरा गांव की अर्चना बिलोनिया ने थाईलैंड में रचा इतिहास

, देश को दिलाए दो स्वर्ण और बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर दांतारामगढ़। रायपुरा गांव की बेटी अर्चना बिलोनिया ने थाईलैंड के पट्टाया में 16 से 19 जुलाई तक आयोजित 12वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। अर्चना ने 80 प्लस किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए, साथ ही स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अगबोई (खंडेला) के प्राचार्य कैलाश रामू रैगर ने बताया कि अर्चना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से रायपुरा गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। अर्चना सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने अपने संकल्प, मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अर्चना की सफलता में श्याम सरोवर भामाशाह परिवार और ईष्ट श्री श्याम सेवा मंडल, ईस्ट मुंबई का आर्थिक सहयोग भी उल्लेखनीय रहा है। साथ ही कोच उदयभान रावत के मार्गदर्शन और समाज की प्रेरणा से उन्होंने निरंतर मेहनत की। जानकारी सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी अर्चना पावर लिफ्टिंग में एक गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में उन्होंने चार गोल्ड और चार ब्रॉन्ज मेडल नेशनल स्तर पर भी अपने नाम किए हैं। 2024 में कजाकिस्तान में हुई 11वीं इंटरनेशनल वूमेन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक गोल्ड और बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल जीता था। अर्चना की यह उपलब्धि ना सिर्फ गांव और जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button