सिंगरौली

रामलीला मैदान के पीछे अमृत योजना की पाइपलाइन फूटी,

कीचड़ से सड़क की हालत खराब

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । नगर निगम सिंगरौली के आदर्श वार्ड क्रमांक 40 में रामलीला मैदान के पीछे और सदगुरु लाज के पास एक बार फिर अमृत जल नल योजना की लापरवाही उजागर हो गई है। गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर की जा रही खुदाई के दौरान नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन फट गई, जिससे पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति बाधित हो गई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, इससे पहले भी गनियारी पहरी टोला, वार्ड क्रमांक 41 (इंदिरा वार्ड) में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। फटी हुई पाइपलाइन के कारण नलों में पानी आना बंद हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ पानी की आपूर्ति ही नहीं, सड़क की हालत भी बेहद खराब हो गई है। पाइपलाइन फूटने से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि इसी तरह का कार्य “विकास” कहा जा रहा है, तो इसका लाभ आम जनता को क्यों नहीं मिल रहा? नगर निगम के अधिकारियों से जब इस विषय में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो वे जांच का हवाला देकर टालमटोल करते नजर आए। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button