गोड्डा

ईसीएल, अडानी, एनएचएआई से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना (ईसीएल/अडानी/एनएचएआई) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुसार कार्यों की प्रगति जानकारी लेकर अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चलाए जा रहे  परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो रहे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा राजमहल कोल परियोजना, पथ निर्माण विभाग, ईसीएल, एनटीपीसी सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित की गई जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एफआरए, एनओसी व जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में जिले में संचालित आधारभूत संरचना से संबंधित कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण किए जाए। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश कुमार जयसवाल सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, रेलवे, एनटीपीसी, ईसीएल अधिकारीगण संबंधित विभागों के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button