पीडीजे शेष नाथ सिंह ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता के साथ की मासिक समीक्षा बैठक
PDJ Shesh Nath Singh held monthly review meeting with advocates of Legal Aid Defense Council System

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में सचिव रूपा बंदना किरो एवं लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता के साथ पीडीजे कक्ष में मासिक समीक्षा की बैठक किया। उक्त बैठक में मासिक कार्य की समीक्षा पीडीजे शेष नाथ सिंह ने की। इस दौरान प्रत्येक माह नियमित रूप से जेल भ्रमण करने, विचाराधीन बंदियों के जमानत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी को कहा उन्हें जरूरतमंदों को बिना किसी शोषण, पक्षपात या कोई अनुचित लाभ के बगैर कार्य करना है। एलएडीसी को कदाचार मुक्त होकर कार्य करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान बारीकी से लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दी गई। साथ ही उनके कार्य और जिम्मेवारी पर कहा कि अन्य बातों के साथ-साथ आपराधिक न्याय के प्रारंभिक चरण से लेकर अपीलीय चरण तक कानूनी सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ गिरफ्तारी के पहले चरण में रिमांड, जमानत कार्य आदि के निपटारे में उन्हें कार्य करना है।



