
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आजाद अधिकार सेना ने 119-मीरगंज विधानसभा सीट से लादेन मंसूरी को प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने की। ग्राम पैगानगरी निवासी लादेन पूर्व सांसद लईक अहमद मंसूरी के सुपुत्र हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि लादेन युवा और जुझारू समाजसेवी हैं। उनके नेतृत्व से पार्टी मीरगंज में मजबूत होगी। लादेन ने कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेंगे और क्षेत्र के विकास व जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। लादेन पूर्व में नैतिक पार्टी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी व SBSP में जिला पदों पर रह चुके हैं। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी है।


