स्वतंत्रता केवल उत्सव नहीं,बल्कि एक सशक्त
समृद्ध और संस्कारित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी भी है

कानपुर : स्वतंत्रता दिवस पर रोहित मिश्रा चेयरमैन रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि “स्वतंत्रता केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक सशक्त,समृद्ध और संस्कारित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी भी है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए,इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि एकता,अनुशासन,ईमानदारी,शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। हमारे बच्चे ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं उन्हें संस्कार,ज्ञान और जिम्मेदारी से सशक्त बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वही स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए शिल्पा मिश्रा डायरेक्टर,रॉयल लिटिल स्टार लवकुश नगर ने स्वतंत्रता दिवस हमें केवल आज़ादी का उत्सव मनाने का अवसर नहीं देता बल्कि अपने देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने की प्रेरणा भी देता है। हमारा प्रयास है कि नन्हे बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति,संस्कार,अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो। आज के बच्चे ही कल के भारत की नींव हैं। यदि हम उन्हें अच्छे संस्कार,सही दिशा और राष्ट्रप्रेम से जोड़ें, तो निश्चित रूप से वे एक सशक्त,शिक्षित और संस्कारवान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।



