कानपुर

अवादा इलेक्ट्रो व श्री बाला जी बैट्रीज ने अवादा कनेक्ट का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : देश में सौर उर्जा को बढ़ावा देने हेतू अवादा इलेक्ट्रो व श्री बाला जी बैट्रीज ने होटल रॉयल क्लिफ में अवादा कनेक्ट का आयोजन किया जिसमें कानपुर शहर के सम्मानित ईपीसी साझेदारों, इंस्टालरों एवं इस उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया उन सभी को एक मंच पे लाने का काम अवादा कनेक्ट के माध्यम से संभव हुआ इसमें सौर उर्जा क्षेत्र से जुड़े साझेदारों के साथ संबंध स्थापित करने व नवीनतम तकनीकों की जानकारी साझा की गयी, सौर उर्जा क्षेत्र में उपलब्ध नए व्यावसायिक अवसरों पर भी बात की गयी। इस दौरान प्रतिभागियों को अवादा इलेक्ट्रो की सोलर मॉड्यूल तकनीक,अत्याधुनिक विनिर्माण क्षमता,गुणवत्ता मानकों तथा ग्राहक सेवा नेटवर्क से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अवादा इलेक्ट्रो के नेशनल हेड श्री जय तिवारी ने बताया कि हमने सौर उर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुये भारत में सर्वप्रथम 720 वॉट डीसीआर सोलर पैनल को लांच किया है ये नवीनतम टेक्नालॉजी एन टाइप टॉपकॉन के सोलर पैनल हैं। इस अवसर पर अवादा इलेक्ट्रो के नार्थ हेड अरूण विश्वकर्मा ने बताया कि हम सौर उर्जा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रहे हैं अवादा सोलर सेल का स्वयं निर्माण करने वाली भारत की अग्रणी कम्पनियों में से एक है अवादा इलेक्ट्रो के साउथ हेड उमेश श्रीवास्तव एंव स्टेट हेड रूपेश वर्मा ने यूपी में सौर उर्जा के हो रहे विस्तार पर सभी ईपीसी साझेदारों से चर्चा की उन्होने कहा कि अवादा कनेक्ट जैसे कार्यक्रमों के जरिये कम्पनी अपने साझेदारों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने और उन्हे नवीनतम उत्पादों और समाधानों से सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। अवादा इलेक्ट्रो के चैनल पार्टनर श्री बालाजी बैट्रीज के डायरेक्टर रमन अरोड़ा ने बताया कि अवादा कम्पनी द्वारा 720 वॉट सोलर सेल बनाना हम सब के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है अब हम कम जगह में ज्यादा वॉट के पैनल लगा कर जगह बचा सकेंगे डायरेक्टर श्रुति अरोड़ा ने कम्पनी से आये सभी लोगों का स्वागत किया,मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश श्रीवास्तव ने सम्मानित ईपीसी साझेदारों, इंस्टालरों एवं इस उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अवादा इलेक्ट्रो के कानपुर व बुन्देलखण्ड रीजन हेड अनुपम गोयल भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button