मुरादाबाद

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल द्वारा काबड़ियों की सेवा हेतु लगाया गया शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद।‌ आज जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि० (जाप) द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए दिल्ली रोड राही होटल के निकट ॐ नमः शिवाय मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के बीच भोले बाबा के भक्तों के लिये कॉवर शिविर का शुभारम्भ फीता काट कर जनर्लिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज व भाजपा के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला व बाल कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा विशेष गुप्ता तथा आचार्य धीरशान्त दास,एमलसी गोपाल अंजान ने सँयुक्त रूप से  किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों ने “जाप” के माध्यम से फल एवं जल वितरण शिविर का आयोजन करके एक बहुत ही सार्थक प्रयास किया है उन्होंने आशा जताई कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल इस तरह के आयोजन करती रहेगी।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल द्वारा रविवार को प्रातः धार्मिक अनुष्ठान के साथ कॉवड़़ शिविर का आयोजन किया गया। पूरा पंडाल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा और पूरे पंडाल में शिव भक्ति की बयार बहने लगी। इस अवसर पर महानगर के सामाजिक एवं राजनैतिक तथा पत्रकारों ने एक साथ मिलकर कॉवड़ियों को फल एवं जल का वितरण किया।
इस अवसर पर “जाप” के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने कहा कि जाप द्वारा यह पहला प्रयास था भविष्य में इसे और भव्य बनाया जायेगा। भोले के सेवा करने वालों मे प्रमुख रूप से  प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य  सतीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सचिन गौड़ महासचिव दीपक कपूर उपाध्यक्ष भावेश शर्मा सचिव वीरभान सिंह, सुनील शर्मा, मिडिया सचिव मोहित शर्मा, सुनीता शर्मा, अनुज बिश्नोई आकाश विश्नोई, विवेक निर्मल, मनोज शर्मा, संजू गौतम, शामिल रहे।
इस अवसर पर महानगर के  निर्यातक शैलेश खन्ना,मुकेश भारद्वाज एडवोकेट,कॉस्मॉस हॉस्पिटल के प्रवन्ध निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल,  भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, डॉ मोहित टन्डन, करन सिंह, मनोज भारद्वाज,दिव्यांश भारद्वाज,संजय शर्मा, सिद्धार्थ जैन, राजीव जैन, निखिल शर्मा, अखिल कुमार, भूपाल सिंह आदि मौजूद रहं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button