बरेली

राजश्री आयुर्वेदिक कॉलेज में महर्षि चरक जयंती धूमधाम से मनाई  प्रशिक्षु चिकित्सकों ने ली प्राणिमात्र के कल्याण के लिए चरक शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ,रिठौरा। राजश्री आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल बरेली में आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस0 आर0 एम0 राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान  की प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति शर्मा, संस्था के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव  राकेश कुमार अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक  रोहन बंसल  ने महर्षि चरक की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं  वंदन से किया मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रीति शर्मा ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं एवं दर्शकगणों को संबोधित करते हुए बताया कि आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक द्वारा चरक संहिता में वर्णित रोगों के निदान एवं वर्तमान ऋतु के अनुसार ऋतुचर्या का पालन निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नितान्त आवश्यक है। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि महर्षि चरक द्वारा प्रतिपादित शरीर रचना विज्ञान को समझने के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के मध्य मनोवृत्ति को समझना और रोग निदान की प्रणालियों को विकसित करना एक बेहतर आयुर्वेदिक वैद्य बनाने में कारगर होगा। प्राचार्य प्रोफेसर आर.के. गुप्ता ने चरक संहिता में निहित सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कनिका जैन ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button