राजस्थान
जर्जर राजकीय भवनों का सर्वे रिपोर्ट अनुसार मरम्मत की मांग रखी

नेशनल प्रेस टाइम्स।
झालावाड़। झालावाड़ के संजीव कुमार वर्मा पूर्व जिला संयोजक निःशक्तजन प्रकोष्ठ पीसीसी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश के सभी जर्जर राजकीय भवनों की सर्वे रिपोर्ट अनुसार शीघ्र उनकी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य करवाये जाए संजीव वर्मा ने बताया कि विगत दिनों झालावाड़ में हुई विद्यालय दुर्घटना ने झालावाड़ ही नही पूरे प्रदेश में गमगीन माहौल कर दिया है हमारा मानना है कि जिला प्रशासन मानसून से पहले ही उचित निर्णय ले लेता तो झालावाड़ के सात छात्रों की असमय मृत्यु नही होती अब प्रदेश के सभी जिलों में जो भी विद्यालय, आंगनबाड़ी, अस्पताल,राजकीय डिस्पेंसरी सहित सभी राजकीय भवन जो जर्जर अवस्था में है, ऐसी इमारतों को अधिकारी द्वारा स्वयं विजिट करवाकर चिन्हित करते हुए रिपोर्ट तैयार करे और अपने जिला कलेक्टर को सौंपे।मेरी मुख्यमंत्री जी से विशेष मांग हैं कि त्यौहार रैलियों, अनावश्यक फंक्शन आदि के बजट को कम करके इस राशि से प्रदेश के विद्यालयों,अस्पताल की इमारतों को सुदृढ करे प्रदेश की सरकार को झालावाड़ की दुर्घटना से सीख लेना चाहिए अब भी समय है भविष्य में झालावाड़ जैसी दुर्घटनाओं को रोकना है तो अनावश्यक राशि व्यर्थ खर्च नही करते हुए जर्जर इमारतों की मरम्मत पुनर्निर्माण कार्य करवाये क्योंकि इंसान के जान की कीमत आपके चंद पैसों या संविदा नोकरी से नही चूक सकती।



