बेतुल

बैतूल संविधान सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल हुए बैतूल जिले के किसान नेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दीक्षाभूमि नागपुर से महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के नेतृत्व में 29 सितंबर को शुरू हुई “हम भारत के लोग” संविधान सत्याग्रह पदयात्रा, गांधी जयंती पर सेवाग्राम पहुंची। यह ऐतिहासिक यात्रा 2 अक्टूबर को वर्धा से सेवाग्राम के गांधी आश्रम तक 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर आगे बढ़ी। पदयात्रा में बैतूल जिले से किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के, प्रदेश महामंत्री भागवत परिहार, हेमराज देशमुख और आमला तहसील अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी ने हिस्सा लेकर गांधीवादी विचारधारा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सेवाग्राम स्थित चरखा ग्रह के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर तुषार गांधी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में गांधी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी को संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button