साहेबगंज

साहिबगंज गदाई दियारा में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 4 लोग डूबे

Major accident due to boat capsizing in Sahibganj Gadai Diara, 4 people drowned

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जिला अन्तर्गत महाराजपुर के गदाई दियारा क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 7 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में एक नाव पलटने से लगभग 31लोग गंगा नदी में गिर गये। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बरहरवा प्रखण्ड क्षेत्र के निवासी थे और किसी काम से नाव से गंगा पार कर बंगाल के सीमावर्ती इलाके में जा रहे थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी।वही नाव में सवार करीब 27लोग तैरकर और लोगों के सहयोग से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं 4 लोगों के डूबने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक का शव,बरामद कर लिया गया है। शेष तीन की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही गंगा थाना प्रभारी लव कुमार अपने दल-बल के साथ और राजमहल सीओ मौके पर पहुंचे, और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की आशंका जतायी जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button