पाकुड़

विधायक व तनवीर आलम समेत कांग्रेस परिवार ने राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की निधन पर किया शोक प्रकट

Congress family including MLA and Tanveer Alam expressed condolences on the demise of Rajya Sabha MP Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड के पूर्व सीएम सह- झारखण्ड आन्दोलन के पुरोधा शिबू सोरेन के निधन पर राजय सहित क्षेत्रीय/ राष्ट्रीय पार्टियों के लगभग नेता/ मंत्रियों के द्वारा इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया गया है। वही पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशात आलम एवं झारखन्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने गहरा शोक प्रकट किया है। विधायक निशात आलम ने कहा कि गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता थे बल्कि वे झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। उनके संघर्षों और बलिदानों की बदौलत झारखण्ड को राज्य का दर्जा मिला। उनके निधन से झारखन्ड की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हुई है। वही कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि गुरुजी का जीवन आदिवासी समाज की आवाज़ और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उनका व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा की मिसाल था। उनके विचार और आदर्श सदा प्रेरणा देते रहेंगे। विधायक व तनवीर आलम ने (मां- बेटा ने) दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। वही कांग्रेस के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक व सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम अन्य ने भी गुरुजी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया। साथ ही गुरुजी की आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button