बरेली

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में मेला जैसा दृश्य  , 

कांवड़ियों  ने भगवान शिव को किया जलाभिषेक अनेक स्थानों पर खूब हुआ फूल मालाओं से स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मीरगंज हर हर महादेव उद्घोष के साथ आज सावन का चौथा सोमवार के अवसर पर मीरगंज क्षेत्र समेत आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कबाड़ और गंगाजल चढ़कर भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न किया । इस दौरान विभिन्न शिवालयों में मेला जैसा दृश्य देखा गया ।जानकारी के अनुसार सावन के माह की शुरुआत से ही शिव भक्तों ने हरिद्वार समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों से गंगाजल लाकर कावड़ यात्रा शुरू की थी  , बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ विभिन्न स्थानों से निकल गई कावड़ यात्रा का आम जनता ने बड़ी श्रद्धा के साथ  भंडारे लगाकर स्वागत सत्कार करके पुण्य कमाया ।उल्लेखनीय है प्रदेश की योगी सरकार ने अलग-अलग स्थान पर कावड़ यात्रियों और शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की  वहीं यूपी पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपनी ड्यूटी का बख़ूबी से अंजाम दिया गया  , सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की जितनी तारीफ की जाए कम होगी ।कुल मिलाकर आस्था का देश भारत में भगवान शिव के एक बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन हैं जो हर वर्ष नए-नए अंदाजो में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए संगीत के साथ कावड़ यात्रा निकलते हैं । आज हरिद्वार से कावड़ लेकर अपने-अपने गांव में पहुंचे वहां श्रद्धालु जनों का ग्रामीण जनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button