हापुड़

बाइक से टकराई थार; उत्पाती युवकों ने थार को बनाया कबाड़

हाफिजपुर थानापुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक थार कार सवार को बेरहमी से पीटे जाने और कार में तोड़फोड़ किये जाने की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार के मामूली रूप से बाइक से टकरा जाने पर बाइक सवार ने अपने भाईयों को बुला लिया और थार कार सवार की जमकर पिटाई करते हुए उसकी कार को आगे और पीछे दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी हासिम विद्युत विभाग में लाइनमैन है। हासिम अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक में बझैड़ा निवासी भूरा ने अपनी थार कार से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद हासिम गिर गया और उसने सूचना देकर अपने भाईयों को मौके पर बुला लिया. जिसके बाद हासिम और उसके भाईयों ने न सिर्फ भूरा की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी, बल्कि उसकी थार कार को भी ईंट-पत्थरों से मार-मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button