बेतुल
बैतूल सैनिकों की कलाई पर सजेगी स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई राखियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शंकर वार्ड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूल की छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाई एवं राष्ट्र रक्षा मिशन की प्रमुख श्रीमती गौरी बालापुरे सौंपी गई।
गौरतलब है कि श्रीमती गौरी बालापूरे लगभग 30 वर्षों से रक्षाबंधन के पर्व पर सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां ले जाती रही है, जिसमें ग्लोबल पब्लिक स्कूल द्वारा लगभग 6 वर्षों से राखियां भेजी जा रही है। यह राखियां रक्षाबंधन के दिन सैनिकों की कलाइयों पर सजेगी।



