बिजली कर्मी कर रहे मनमानी,उपभोक्ताओं की समस्याएं कैसे दूर हों,जब खुद बीमार है पावर हाउस
विद्युत सबस्टेशन भादर का हाल

विद्युत सब स्टेशन भादर
अवर अभियंता की खाली कुर्सी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी भादर। विद्युत उपखंड कार्यालय भादर में तैनात बिजली कर्मियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत बिल संशोधन और त्रुटि पूर्ण बिल ठीक करने के मामले में उपभोक्ताओं को कई कई दिन दौड़ाया जाता है।एस डी ओ इस आफिस में मिल जाते हैं किंतु अवर अभियंता और कार्यालय कर्मियों का आफिस आने जाने का कोई समय नहीं निर्धारित है। उपभोक्ताओं को एक काम के लिए कई बार दौडना पड़ता है।घोरहा के बील्हापुर गांव के एक विद्युत उपभोक्ता ने बताया कि बिजली का बिल संशोधित कराने के लिए वह एक सप्ताह से दौड़ रहा है।अवर अभियंता कभी नहीं मिले। कार्यालय सहायक ने प्रार्थना पत्र ले लिया और कहा कि हम इसको ठीक करा देंगे।एक अगस्त को उसने प्रार्थना पत्र दिया था। अभी तक ठीक नहीं हुआ।एस डी ओ से मिलने आए एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि मीटर ठीक करने के वह काफी दिनों से परेशान हैं। एक हजार रुपए जमा करके रसीद कटवा ली है, अभी तक मीटर ठीक नहीं हुआ।
मीटर विभाग की स्थिति सबसे अधिक खराब, कोई अधिकारी नहीं
मीटर विभाग का काम देखने वाले एस डी ओ का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर नियुक्त एस डी ओ यहां आए ही नहीं। अमेठी के उपखंड अभियंता के पास भादर और भेंटुआ का भी चार्ज है। मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता का भी स्थानांतरण हो गया है, उनके स्थान पर नियुक्त अधिशासी अभियंता ने अपना स्थानांतरण रद्द करा लिया है। दूसरे अधिशासी अभियंता के पास कार्यभार है।
विद्युत सब स्टेशन भादर पर हमेशा बनी रहती है नेटवर्क की समस्या
विद्युत सबस्टेशन भादर में नेटवर्क और लाइट की समस्या हमेशा बनी रहती है। यहां तैनात,एस डी ओ,जे ई और अवर अभियंता नेट की समस्या से जूझ रहे हैं।बी एस एन एल का नेटवर्क न रहने के कारण नेट ठीक से नहीं चल पा रहा। नेटवर्क प्राब्लम की समस्या के कारण कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बिजली कभी भी कार्यालय समय में दिन भर नहीं रहती।
बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।लाइन फाल्ट और अन्य समस्याओं के कारण कार्यालय के काम भी प्रभावित हुए हैं। उपभोक्ताओं की समस्यायों का शत प्रतिशत निस्तारण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
कमलेश कुमार श्रीवास्तव
उपखंड अभियंता,पावर हाउस भादर

