गोड्डा
डालसा की पहल पर 37 बेसहारा बच्चों को मिली पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर डालसा अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रारंभ किए गए साथी अभियान के तहत जिले के 37 बेसहारा बच्चों का आधार निबंधन एवं विधिक सशक्तिकरण किया गया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने कहा कि जिसका कोई साथी नहीं है उसे साथी बनाने के लिए उनका पहचान पत्र होना जरुरी है। इसी कार्य को आगे बढ़ाने लिए हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन किया गया है। डालसा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि आधार पंजियन को लेकर 26 मई से 26 जून 2025 तक एक माह का सघन अभियान चलाया गया।। इसमें निराश्रितों एवं असहाय बच्चों की पहचान कर उनका आधार पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य सरकारी लाभकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। अभियान के सम्वित क्रियान्वयन को लेकर एक साथी जिला समिति का गठन किया गया था। कमेटी में बतौर अध्यक्ष, डालसा सचिव दीपक कुमार सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आधार पंजियन पदाधिकारी, बालगृहों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं पीएलवी को शामिल किया गया था।
इस दौरान अभियान का प्रचार-प्रसार प्रखंड एवं ग्रामीण स्तर पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि अभिवंचतों को इसका शतप्रतिशत लाभ मिल सके। साथी अभियान बच्चों को कानूनी पहचान दिलाने के साथ-साथ उनके सुरक्षित , सशक्त और गरिमापूर्ण भविष्य की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।



