भरत पुर

बाइक फिसली बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड थाना इलाके में शुक्रवार शाम को एक बाइक के फिसल जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको मौके पर पहुंची खेड़ली मोड थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस एक सौ आठ से घायल को भुसावर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
  खेड़ली मोड थाना अधिकारी पवन यादव ने बताया कि भुसावर थाने के गांव बारोली निवासी गुमान सिंह पुत्र बाबू लाल।जाटव अपने गांव से खेड़ली कस्बा की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। अचनक गांव हींगोटा के पास असंतुलित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एम्बुलेंस 108बुलाकर एंबुलेंस कर्मी ई एम टी मोहन सिंह एवं धर्मेश ने घायल गुमान सिंह जाटव को भुसावर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
घायल गुमान सिंह जाटव की बाइक को खेड़ली मोड थाने पर खड़ा करा दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button