भरत पुर
4 अगस्त की मारपीट का वीडियो आया सामने।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड क्षेत्र में खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां में जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरुण सिंह जाट अपनी भतीजी के साथ बाइक से चारा लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके चचेरे भाइयों हितेश फौजी और बाल बिहारी ने उसे रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने करीब पांच मिनट तक बेरहमी से पिटाई की, जिससे युवक अचेत हो गया और उसके हाथ-पैरों में पांच जगह फ्रैक्चर आ गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की जान बचाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता नैमीसिंह के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच वर्षों पहले एक्सचेंज की गई 5 बिस्सा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर पीड़ित पक्ष ने मकान बना लिया है, लेकिन खसरा नंबर बदलने के बाद से आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



