गोड्डा

शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित, डहरे करम बेड़हा 2025 को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा : – परसपानी पंचायत के बड़ा टोला गांव में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं शहीद वीर निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर नमन किया और उनके बलिदान को सदा स्मरणीय बताया।
कार्यक्रम के दौरान डहरे करम बेड़हा 2025 (गोड्डा) को सफल बनाने के उद्देश्य से शहीद निर्मल महतो जोन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पानवती महतो ने की, जबकि संचालन दिलीप महतो ने किया।
बैठक में जिला संयोजक दिनेश कुमार महतो, दीपक कुमार महतो और प्रेमलता महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा, और झारखंडी संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी समुदाय को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
दिनेश कुमार महतो ने सभी ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे डहरे करम बेड़हा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा जैसे लाल पाड़ साड़ी, धोती, गंजी, पीला गमछा पहनकर, ढोल-मांदर-नगाड़ा के साथ सड़कों पर उतरें और अपनी संस्कृति की मजबूत प्रस्तुति दें।
बैठक में शहीद निर्मल महतो जोन संयोजक के रूप में रामप्रसाद महतो, दिलीप महतो और पानवती महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी उपस्थित जनों ने आगामी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
बैठक और श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से चक्रधर महतो, कमलकांत महतो, नितेश महतो, कमलेश्वर महतो, प्रदीप महतो, मुकेश महतो, राजेन्द्र महतो, अर्जुन महतो, घनेश्वर महतो, तेजनारायण महतो, प्रेमलता महतो, पानवती देवी, समरी देवी, गंधारी देवी, संजू देवी, बुधनी देवी, सीमा देवी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button