महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में मालदा की टीम ने मारी बाजी, जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
Malda team won the women's football competition, Julie Christmani Hembram rewarded the winning team

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। यूथ क्लब पाकुड़िया की ओर से आयोजित दो दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज प्लस टू हाईस्कूल पाकुड़िया के प्रिंसिपल प्रमिला टुडू एवं मुखिया अनिता सोरेन ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। वही आरके प्ल्स टू गर्ल्स स्कूल पाकुड़िया की टीम और प्रोविटेड गर्ल्स स्कूल मालदा के दरमियान फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन हुआ। जिसमें प्रोविटेड गर्ल्स स्कूल की टीम ने अपनी प्रतिभा निखारते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे एवं विजेता घोषित हुए। वही शनिवार को फाइनल मुकाबला प्रोविटेड गर्ल्स स्कूल मालदा की टीम और समीर एंड सुमित एकादस दुमका के बीच खेला गया। जहां मालदा ने 5-4 से जीत दर्ज की। वही फाइनल मुकाबला के बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रखण्ड प्रमुख कालिदास मरांडी और पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। वही विजेता टीम को 50 हजार रुपये, उपविजेता को 40 हजार रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।



