राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीया इकाई का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाकर शिविर का आरंभ किया। उसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व दिनों दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि वर्तमान समय में दुनिया तेजी से बदल रही है। विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार नए परिवर्तन हो रहे हैं। आज पूरी दुनिया एक दूसरे से जुड़ी हुई है, जिसे हम वैश्वीकरण कहते हैं। इंटरनेट, संचार और परिवहन के विकास ने देशों के बीच दूरी को कम कर दिया है। अब किसी एक देश में होने वाली घटना का प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ता है। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रो.डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है, जहां कई योजनाएँ देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया। तृतीय इकाई के स्वयंसेवक कुलदीप द्विवेदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए विषय विशेषज्ञों एवं सभी स्वयंसेवकों का आभार किया। इस दौरान कर्मचारियों में कमलेश नांगल और नरेंद्र तथा स्वयंसेवकों में सृष्टि, लोनी, कौशल्या, निशा, प्राची, प्रिंसी, रामअवतार झा, धर्मेंद्र, कबीर, अनेक, कृपाल, दीक्षा साहू, अंशु दुबे, काजल, गायत्री देवी, सुमित कुमार, कुलदीप, वंदना, देवेंद्र, अमित, अभिषेक, अमर, संजीव आदि उपस्थित रहे।