अमरोहा

अमरोहा में महीना न देने पर कैंटीन संचालक की पिटाई

पांच पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, दो सस्पेंड और तीन लाइन हाजिर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे किनारे GMS कॉलेज के निकट कैंटीन चलाने वाले साकिब ने बताया कि एक सफेद रंग की कार में सिविल ड्रेस में पांच पुलिसकर्मी आए। वे सभी नशे में थे।आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थाने का महीना मांगा। पीड़ित ने कहा कि वह कोई गलत काम नहीं करता, तो कैसा महीना। इस बात पर सभी पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए। उन्होंने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की आंख फूटने से बाल-बाल बच गई।आरोप है कि बाद में पुलिसकर्मियों ने अपनी कार से पीड़ित के पिता शमसुद्दीन को रौंदने की भी कोशिश की। यह मामला जब पीड़ित के गांव सकरपुर के रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा सदर विधायक महबूब अली के संज्ञान में पहुंचा, तो वह घटना के बाद गांव पहुंचे।उन्होंने मामले को लेकर सीधे कप्तान से बात की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले की जांच के आदेश दिए। बीती रात जांच के बाद दोषी पाए गए सिपाही राहुल भाटी और विजय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।साथ ही एसएसआई रजबपुर आकाश कुमार, सिपाही राहुल राणा और दीपक तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत जांच करने के लिए सीओ लाइन को निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button