बागपत
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी 12 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और शहीदों के जयकारे लगाए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मंडल कोताना के सरूरपुर खेड़की में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने तिरंगे के सम्मान और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का आह्वान किया। छपरौली मंडल में सरिता चौधरी के नेतृत्व में यात्रा शहीद कुलदीप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त हुई। बड़ौत देहात के वाजिदपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सभी कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



