मुरादाबाद
अपनी पीठ थपथपाने वाले अफसर सीएम डेस्क बोर्ड में निकले फिसड्डी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। चाहें नगर निगम हो बिजली विभाग हो या पीडब्ल्यूडी हो सभी को सीएम डेस्क बोर्ड में निचला स्थान मिला है भले ही इन विभागों के अफसर अपने आप अपनी पीठ थपथपा कर वाह वाही लुट रहे हैं। शहर के आधारभूत ढांचे की हालत खस्ता है। नगर निगम की ही बात करें पाॅश कालोनियों सहित पुराने शहर तक में नाले, नालियां व सड़कें टूटी हुई है। वहीं पाॅश कालोनी एमडीए रामगंगा विहार की बात करें तो नालों नालियों में लाखों रुपए लगाकर भी पानी ज्यो का त्यो खड़ा रहता है
बिजली की स्थिति
बिजली विभाग की यह स्थिति है कि कितनी बार दिन में कट लग रहा है फाल्ट हो रहें हैं पता ही नहीं जनप्रतिनिधियों का भी मंत्री से यही कहना था कि अधिकारियों के फोन नहीं उठते
ट्रेफिक की स्थिति
ट्रेफिक व्यवस्था की बात करें तो ई रिक्शा का अंबार लगा हुआ है लाइसेंस से अधिक ई रिक्शा का संचालन हो रहा है ट्रेफिक पुलिस नगर निगम पर टालती है और नगर निगम ट्रेफिक पुलिस पर जनता के सामने दिखावा करने के लिए जोन व्यवस्था बना दी परंतु एक दूसरे के जोन में घुसने के कारण वह भी ध्वस्त हो गई ।
नगर निगम कमाई बढ़ाने के नाम पर सार्वजनिक पार्कों में मनमाने प्रवेश शुल्क लगा रहा है जिससे आम जनता का इन पार्कों में प्रवेश करना सपना हो गया है। एक और ढेले रेहड़ी पटरी वालों को अतिक्रमण बताकर हटाया जा रहा है दूसरी स्वयं
स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह जगह स्मार्ट अतिक्रमण के रूप में खोखे रख दिए हैं जो एक प्राइवेट ठेकेदार के हवाले है । अवैध रूप से रखे गए इन खोखो से जाम और पानी भराव की समस्या आम हो गई है । प्राइवेट ठेकेदार ने किसके आदेश पर ये खोखे रखवाएं है और किस आधार पर इन्हें नीलाम किया जा रहा है पहले भी मिडिया द्वारा मुद्दा उठाया जा चुका है परंतु नगर आयुक्त और अन्य नगर निगम अधिकारियों के पास इसका कोई जबाब नहीं है।
नगर निगम द्वारा निर्मित पार्कों में वर्तमान शुल्क की स्थिति ये है
संविधान पार्क
मुरादाबाद में हाल ही बनाये गये संविधान पार्क बनाया गया है संविधान की बात करें तो हर इंसान छोटे छोटे बच्चों को संविधान को जानने का अधिकार है परंतु नगर निगम द्वारा अपनी आय बढ़ाने के लिए उसका भी 50 रुपए टिकट रखा गया है जिनकी वजह से संविधान जानना वयस्क और बच्चों की पहुंच से बाहर है
कंपनी बाग पार्क
मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित नगर निगम द्वारा विकसित किया गया है जिसमें सुबह सुबह शहर की जनता मोरनिंग वाॅक योगा आदि करने जाते हैं और शाम को भी जनता पार्क में घूमने आती है जिसके लिए 50 रुपए का टिकट लिया जा रहा है।
इसके अलावा आशियाना बनाये गये अंबेडकर पार्क में बने वाटर स्पंदन पार्क और निगम के अन्य पार्कों में भी भारी प्रवेश शुल्क रखा गया है
महापौर मुरादाबाद,
मेयर विनोद अग्रवाल से जब इस संबंध में बात कि गयी कि आपने हर पार्क पर इतना ज्यादा शुल्क क्यों रखा गया है तथा वेंडिंग जोन के नाम पर प्राइवेट ठेकेदार किसके आदेश पर ये स्मार्ट अतिक्रमण के रूप में खोखे रखवाकर अवैध वसूली कर रहा है तब उन्होंने जवाब दिया कि पार्कों का यह शुल्क नगर आयुक्त द्वारा निर्धारित किया गया है तथा ये वेंडिंग जोन भी नगर आयुक्त के की देखरेख मे बनाएं जा रहें हैं निगम कार्यकारिणी ने वेंडिंग जोन बनाने का कोई प्रस्ताव पास नहीं कराया गया है।





