बेतुल

नवोदय विद्यालय ने शुरू किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन, बैतूल में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सीएस. पटेल के नेतृत्व में प्रभात फेरी और तिरंगा रैली से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आसपास के क्षेत्र में जोश का माहौल बना दिया। रैली के बाद विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर कचरा साफ किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्वतंत्रता और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य सीएस. पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, गर्व और बलिदान का प्रतीक है, वहीं स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। अभियान के अंत में सभी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ विद्यालय और तिरंगा हमारी शान का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ का उत्साह देखने लायक था और विद्यालय के समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button