धनबाद

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कतरास प्रखंड द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन

Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal Katras Block organized Akhand Bharat Sankalp Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कतरास प्रखंड के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन राजस्थानी धर्मशाला, कतरास हटिया में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष शंकर जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस ने सत्ता की लालच में आकर देश का बंटवारा किया। उनकी लालच के कारण लाखों हिंदू बेघर हो गए और लाखों हिंदू मारे गए।” उन्होंने कहा कि हमें इतिहास से सबक लेते हुए अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट रहना होगा। प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा वर्ग को बजरंग दल से जुड़ने की आवश्यकता है और सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि देश फिर विभाजन की राह पर जा रहा है। देश की डेमोग्राफी बदल चुकी है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाया जाना चाहिए। भारत अब और विभाजन नहीं सह सकता, भारत अखंड होकर रहेगा। इसी उद्देश्य से आज अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल केडिया ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत संकल्प दिवस हमें यह याद दिलाता है कि भारत सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से एक है। विभाजन ने हमें भले ही भौगोलिक रूप से अलग किया हो, लेकिन हमारी संस्कृति, सभ्यता और विरासत एक सूत्र में बंधी है। भारत के पुनः सांस्कृतिक एकीकरण के संकल्प के साथ हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मौके पर अशोक चौरसिया (विश्व हिंदू परिषद धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष) कमलेश सिंह ( प्रांत गौ रक्षा प्रमुख), विशाल केडिया ( कार्यक्रम अध्यक्ष), रंजीत रवानी (विश्व हिंदू परिषद धनबाद महानगर जिला सह मंत्री), तापस दे ( बजरंग दल जिला सह संयोजक), सुजीत रवानी (बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख), मनोज केसरी ( जिला गौ रक्षा प्रमुख), शंकर जायसवाल (विश्व हिंदू परिषद कतरास प्रखंड अध्यक्ष), उत्तम रवानी (विश्व हिंदू परिषद कतरास प्रखंड उपाध्यक्ष), मुकेश सोनी (वरिष्ठ कार्यकर्ता), बिनोद चौहान (बजरंग दल प्रखंड मंत्री), दीपक साहू ( बजरंग दल प्रखंड संयोजक), रविकांत (बजरंग दल प्रखंड सह मंत्री), गोलू लेहारी (बजरंग दल सह संयोजक), रोहित चौहान (बजरंग दल सह संयोजक) समेत दिनेश, नीरज रवानी, राजू दास, रवि कुमार दास, कुंदन कुमार, मोहित साव, बिकेश जी, मुकेश भट, दीपक गुप्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button