मथुरा
दाऊजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नारियल लूटने की मची होड़

मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री दाऊजी मंदिर में श्री दाऊजी महाराज ने आभूषण में दर्शन दिए। नंदोत्सव की खुशी में समाज गायन का आयोजन किया गया। विशेष पदों का गायन सेवायत श्रद्धालुओं ने किया। पदों का गायन करते हुए नगर परिक्रमा हुई। मंदिर में नंदोत्सव की खुशी में नारियल फल प्रसाद आदि लुटाए गए। सेवायत श्रद्धालुओं में नारियल फल प्रसाद लूटने को होड़ लगी रहीं। मल्ल विद्या का प्रदर्शन करते हुए चालकी व चतुराई से नारियल लूटने वालों ने धूम मचा दी। इस दृश्य को देखने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल, बोल दाऊ जी महाराज की जय जयकार हो गई।



