खैरथल
पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु पेंशन शिविर का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा, 18 अगस्त। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण, जयपुर के निर्देशानुसार पेंशनर्स की परिवेदनाओं व समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु पेंशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि यह शिविर कोष कार्यालय, जांगिड़ धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास, खैरथल में दिनांक 22 अगस्त (शुक्रवार) को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित होगा।
