बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के साथ उपलब्ध कराए स्वास्थ्य सुविधाएं – विधायक
Provide health facilities along with relief material to the affected families in flood affected areas - MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज अनुमंडल कार्यालय राजमहल में सोमवार को माननीय राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, एलआरडीसी विमल सोरेन व राजमहल एवं उधवा अंचल के पदाधिकारी शामिल हुए. बाढ़ में प्रभावित इलाकों में किए गये प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने पदाधिकारी से कहा कि सरकार बाढ़ को लेकर काफी गंभीर है . सरकार के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं से पीड़ित लाभुक परिवार को लाभान्वित करना स्थानीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे गंगा का जलस्तर घटने के बाद कई भी गंभीर बीमारियों का प्रकोप फैलने की संभावना बनी रहती है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग संपूर्ण दवा के साथ तैयारी रखें और क्षेत्र में जाकर कैंप लगाकर लोगों का इलाज करें साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में छिड़काव की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. बाढ़ ग्रस्त इलाकों में निशुल्क नाव की व्यवस्था को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो रही है सूचना प्राप्त हुई है कि विगत वर्ष के कुछ नाविक का राशि भुगतान के लिए लंबित है। अंचलाधिकारी इस पर त्वरित पहल करते हुए निष्पादन करेंगे, ताकि नाव का सुचारू रूप से परिचालन हो सके.अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक ने कहा कि टीम का गठन कर लिया गया है क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया जायेगा और छिड़काव की भी व्यवस्था की जा रही है। मौके पर एसडीओ एसडीपीओ व एलआरडीसी के अलावे राजमहल सीओ मो यूसुफ, उधवा सीओ जयंत तिवारी, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू सहित अन्य मौजूद थे। विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किए। नगर पंचायत कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के जो भी वार्ड बाढ़ से प्रभावित होता है उसे पर विशेष निगरानी बनाए रखें और जो भी राहत से जुड़ी सहयोग हो उसे त्वरित करेंगे। साथ ही नागरिक सुविधा का ध्यान रखेंगे. सभी वार्ड में फागिंग मशीन का परिचालन एवं ब्लीचिंग के छिड़काव से जुड़ी कार्य लगातार चलता रहे यह सुनिश्चित करेंगे। मौके पर दिनेश मंडल, संदीप कुमार,मो फैयाज सहित अन्य मौजूद थे।



