सिंगरौली

 हर्दी एवं छमरछ पंचायत भवन मे विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली। नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली हितेन्द्र सिंह सिशोदिया के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा दिनांक 17 आगस्त दिन रबिवार सुबह साढ़े दस वजे ग्राम पंचायत हर्दी में विधिक साक्षरता शिविर कर आयोजन कराया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत छमरछ मे विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई मंचासीन रहे। वहीं मुख्य अतिथि बतौर मंचासीन न्यायाधीश हर्षवर्धन राठौर ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते कानूनी जानकारी दी।
आगे उन्होंने कहा कि आजकल जमीन-जायदाद का विवाद बहुत बड़े बनते जा रहे हैं और फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं,जबकि आपसी सहमति और समझौता से छोटे- छोटे मामलों को घर व पंचायत से निपटाया जा सकता है। छोटे छोटे विवाद बहुत बड़ा बन जाता है और कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाता है। वही पाक्सो एक्ट अधिनियम 2012 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपराध नहीं करने और अपराध से दूर रहने की नसीहतदी। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया।
इस दौरान हर्दी पंचायत से सरपंच महोदया,सरपंच प्रतिनिधि राम मनोहर साहू,सचिव उमेश परौहा,राजस्व पटवारी कप्तान सिंह,भैयालाल साहू शिक्षक,अखिलेश साहू,सुलोचन पान्डेय,रामेश्वर साहू एवं अन्य ग्रमीण जन,छमरछ से सरपंच प्रतिनिधि शारदा कुशवाहा, उपसरपंच,राम सुजान साकेत,पंच सहित ग्रमीण जन भारी संख्या व नायब नाजिर सरई कर्मचारी गण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button