लातेहार

डीटीओ ने वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघनकर्ताओं पर की सख्त कार्रवाई

DTO conducted vehicle checking campaign, took strict action against rule violators

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व मे मंगलवार को चंदवा थाना अंतर्गत सीकनी पिकेट के पास दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट, बगैर सीटबेल्ट तथा ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में कुल 45 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 18 चालकों का ऑनलाइन/ऑफलाइन चालान काटा गया। इसके अतिरिक्त 1 वाहन जप्त किया गया तथा कुल ₹42,000/- दंड राशि वसूली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ऐसे विशेष जांच अभियान समय-समय पर जिले में लगातार चलाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button