बरेली

फुटकर विक्रेताओं और सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक रसायन और खाद उपलब्ध है

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली । जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने कृषक भाईयों को अवगत कराया है कि खरीफ फसलों में प्रयोग हेतु जनपद बरेली के सभी विकास खण्डों में सहकारी समितियों, अन्य व निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया 2,78,622 बैग (12538 मै०टन), डी०ए०पी० 1,30,460 बैग (6523 मै०टन), एन०पी०के० 1,25,740 बैग (6287 मै०टन), एम०ओ०पी० 16,400 बैग (820 मै०टन) व सिंगल सुपर फास्फेट 74,100 बैग (3705 मै०टन) उपलब्ध है जो वर्तमान समय के लिये पर्याप्त है।
जनपद-बरेली के कृषकों को सुगमता पूर्वक सभी रासायनिक उर्वरक निर्धारित बिक्री मूल्य पर बिना किसी अन्य उत्पाद के उपलब्ध कराये जाने के लिये जिलाधिकारी बरेली के निर्देशों के अनुपालन में उर्वरक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी जो प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातःकाल 10:00 बजे से सौंयकाल 05:00 बजे तक क्रियाशील रहता है जिसका नम्बर-8126423416 है जिस पर कोई भी किसान भाई उर्वरक सम्बंधी समस्या के सम्बंध में शिकायत दर्ज करा सकते है उनकी समस्या का तत्काल मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
जनपद-बरेली में कृषि विभाग के जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों व क्षेत्रीय कर्मचारियों के द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए अभी तक 509 छापे की कार्यवाही की गयी है, 70 उर्वरक नमूनें भरे गये है, 28 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है, अनियमित्ता पाये जाने पर 28 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किये गये है तथा 09 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किये गये है, 06 विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित की गयी है, 01 बिक्री केन्द्र को सील बन्द किया गया है तथा उर्वरकों का अवैध भण्डारण किये जाने पर 01 एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी है व उर्वरक की अधिक मात्रा बिक्री किये जाने पर 01 विक्रेता के विरुद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की गयी है। इसके साथ ही जनपद बरेली में उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग एवं उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग को रोकने के लिए सतत् निगरानी किये जाने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर टीमें जिलाधिकारी द्वारा गठित की गयी है जिसमें उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button