वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्ग के सम्मान में सचिव रूपा बंदना किरो ने किया वृद्धआश्रम एवं सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का दौरा
Secretary Rupa Bandana Kiro visited the old age home and Sadar Hospital Sonajodi in honour of the elderly on Senior Citizens Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्ग के सम्मान में वृद्ध आश्रम एवं सोनाजोड़ी सदर अस्पताल का दौरा किया इस दौरान सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी बुजुर्ग महिला पुरुषों को फूड पैकेट दिया एवं सभी बुजुर्गो के हालचाल जाना उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके अधिकार पर जागरूक भी किया और सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। इस दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज को लेकर जानकारी ली।मौके पर डालसा के कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स खुदु राजवंशी, उत्पल मंडल मौजूद रहे।



