मुरादाबाद

देह व्यापार गिरोह का शिकार बनीं मासूम लड़कियां

भूखा रखकर दी जाती थी प्रताड़ना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर लड़कियों को मदद का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने वाले देह व्यापार गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरोह का सरगना सचिन युवतियों को पहले भरोसे में लेता और फिर उन्हें अपने ठिकाने पर ले जाकर यातनाएं देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सचिन पीड़िताओं को दुल्हन की तरह सजाकर दुष्कर्म करता था।
गैंग कुछ दिन उनसे देह व्यापार कराकर बाद में उनकी शादी करा देता था
गिरोह का शिकार बनी लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। जो लड़कियां भागने की कोशिश करतीं, उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जाता और कई-कई दिन तक भूखा रखा जाता था। इतना ही नहीं, उनके साथ अमानवीय यातनाएं दी जाती थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ पीड़िताओं ने यह भी बताया कि गैंग कुछ दिन उनसे देह व्यापार कराकर बाद में उनकी शादी करा देता था, ताकि मामला दब जाए और किसी को भनक न लगे।
यह पूरा रैकेट मुरादाबाद समेत आस-पास के जिलों में सक्रिय था। गिरोह का मास्टरमाइंड सचिन बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button