बड़ौत में दर्दनाक घटना, डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : कस्बे बड़ौत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। वली मोहम्मद साहब (सिलानिया), जे.एस. मैरिज होम के सुपुत्र मोहम्मद परवेज (एमबीबीएस, एमडी) की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मोहम्मद परवेज दिल्ली स्थित इरविन-पन्त हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। सुबह उनकी बॉडी संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार व क्षेत्रवासियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।लोगों ने दिवंगत आत्मा की मग़फ़िरत की दुआ करते हुए अल्लाह से प्रार्थना की कि उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुकाम अता हो और परिजनों को इस गहन दुख को सहने की हिम्मत मिले।


