स्थानांतरित भूमि सुधार उप समाहर्ता को दी गई भावभीनी विदाई
Emotional farewell given to transferred Land Reforms Deputy Collector

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त व डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निवर्तमान भूमि सुधार उप समाहर्ता को अंग वस्त्र, मोमेंट, बुके देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाहरणालय स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसी वजह से जो भी काम उन्होंने प्रारम्भ किया, उसे अंजाम तक पहुंचाया। कैरियर में आगे बढ़ने की शुभकामना दी। भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा जिले में किए गए कार्यों की उन्होंने सराहना की।उन्होंने कहा कि चुनाव, नीलाम पत्र, स्थापना में बेहतर कार्य किए है और उम्मीद है कि अपना बेहतर प्रदर्शन लोहरदगा में भी जारी रखेंगे। विदाई समारोह के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पाकुड़ जिले के साथ अपने जुड़ाव को यादगार बताया। यहां की टीम से जो सहयोग मिला, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। कहा कि बदलते हुए पाकुड़ में उपायुक्त पाकुड़ का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के दौरान सीखने के कई अवसर भी मिले हैं। उनकी सहजता से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं था बल्कि कार्य सुगमता से होते रहे। उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र चौधरी कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों को उनके आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



