अमरोहा

अमरोहा में मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर थाने में धरने पर बैठी युवती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि थाना हसनपुर पुलिस पर कार्रवाई में देरी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने थाने में जमकर हंगामा किया। युवती परिसर में ही धरने पर बैठ गई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। युवती व उसकी बहन भाई योगेश के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी करने पहुंची थीं।गजरौला थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानठेर गांव निवासी ममता राणा ने बताया कि शनिवार शाम को संभल जिले के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई योगेश के साथ बदतमीजी व मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। इस घटना के बाद ममता अपनी बहन के साथ एक निजी पैथोलॉजी लैब पर गई जहां आरोपी मौजूद था। ममता का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके और उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने आकर मामला शांत करवाया। ममता ने थाने में तहरीर दी और घर चली गई।रविवार दोपहर, ममता बहन के साथ मामले में कार्रवाई की जानकारी करने के लिए हसनपुर कोतवाली पहुंची थी। ममता का आरोप है कि थाने में मौजूद इंस्पेक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे कहा कि जहां कि तुम हो, वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। जहां तुम्हें जाना है, वहां चले जाओ। इससे गुस्सा होकर, ममता राणा थाने में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उसकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन ममता मांग पर अड़ी रहीं।
यह है पूरा मामला
ममता राणा ने बताया कि संभल का युवक क्षेत्र की एक लड़की से शादी करना चाहता है जबकि लड़की के पिता ने शादी से मना कर दिया है। आरोपी को यह गलतफहमी हो गई है कि उसका भाई योगेश शादी नहीं होने दे रहा जबकि योगेश का इससे कोई लेना देना नहीं है। संभल का युवक बदमाश एवं दबंग किस्म का है।
मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। – दीप कुमार पंत, सीओ
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button