सिंगरौली

जिले में 28 और 29 अगस्त को नहीं होगी पेयजल की सप्लाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  । सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में 28 और 29 अगस्त को जलापूर्ति बंद रहेगी। बीपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मुख्य राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लगभग 4 लाख लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे से जल आपूर्ति रोक दी गई है। रिहंद डैम से पंपों की सप्लाई भी बंद कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब बीपीसीएल ने पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया है। नगर निगम ने कंपनी को चेतावनी दी है। कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। पाइपलाइन की मरम्मत का खर्च भी कंपनी को वहन करना होगा। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए शहर की टंकियों को खाली करना आवश्यक है। निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि 48 घंटे के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत पूरी हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button