
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्रणिठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्यजी महाराज का जन्मोत्सव नगर के श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में बड़े श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ, हवन एवं पूजन का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान चण्डीघीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्देश्वर गिरि महाराज एवं महंत रामलखन दास महाराज ने संयुक्त रूप से महाराज जी के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण किया। सनातन परम्परा के अनुसार श्री नृसिंह भगवान के सम्मुख दीप प्रज्वलन भी किया गया। जन्मोत्सव पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदीप चौबे, रामेश्वर सडैय़ा, भगवत नारायण वाजपेयी, विलास पटैरिया, अशोक रावत, मुन्नालाल, अजय तिवारी, राजीव बबेले, बी.के. सरदार, उदित्य रावत, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेन्द्र वाजपेयी, गिरिश पाठक, हृदेश हुण्डैत, विवेक सडैय़ा, हरीशंकर साहू, महेश श्रीवास्तव, संजय डयोडिया, कौस्तुभ चौबे, रमेश श्रीवास्तव, पवन संज्ञा, नरेश शेखावत, रामू, ओ.पी. रिछारिया, हरीबाबू शर्मा, अजय पटैरिया, कैलाश अग्रवाल, सन्मति सर्राफ, विशाल रावत, अजित भारती, देवेन्द्र कौशिक, सम्राट बनाफर, डा.विक्रांत तोमर, उमा शर्मा, श्रीकान्त करौलिया, अभिषेक पाण्डे, नीरज शर्मा, मानू शर्मा, अनुज, गोलू चौबे, भोलू रावत, राहुल चौबे, विजय जैन, सुनील सैनी, अमित सोनी, अभय श्रीमाली, संजीव नामदेव, दीपक सोनी, अनूप मोदी, बृजेश पंथ, गोलू पुरोहित, नसीम खान, अनूप सेन, रवि सेन, अशोक गोस्वामी, अशोक तिवारी, राहुल शुक्ला, सुनील जैन, शुभम पस्तोर, शिब्बू राठौर, प्रदीप रिछारिया, अमित संज्ञा, कल्लू बबेले, सुमित रैकवार, निहाल पटना, विक्की किलेदार, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



