झुंझुनू

ककराना के देवनारायण मंदिर में लीलाघर घोड़े की 1114 वीं जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

मंदिर में हवन, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के ककराना गांव की पहाड़ी पर स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी को देवनारायण भगवान के लीलाघर घोड़े की 1114 वीं जयंती पर गुरुवार रात्रि जागरण में गोठियों द्वारा फड़ का वाचन किया गया। शुक्रवार को गोठियों ने हवन किया। महाआरती के बाद भगवान देवनारायण को प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 12:15 से गायक कलाकार महेश लताला और विजय रावत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। नृत्य कलाकारों ने अपनी नृत्य कला से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवनारायण सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर यह कार्यक्रम सन् 2012 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहता है। इस दौरान देवनारायण भगवान के सेवक बन्नाराम भोपा, देवनारायण सेवा समिति के सदस्य शीशराम खटाणा, राजवीर खटाणा, किशनलाल लगरी, विक्रम डोई, कुरडा राम दोराता, मातादीन दायमा, किशनलाल, मनोज दोरता, उमेश सिराधना, जगदीश खटाणा, तेजपाल खटाणा, बुधराम सिराधना, सुमेर दोराता, महावीर चनीजा, दातार सिंह शेखावत, भवानी गठीला सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button