राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भेंटुआ अमेठी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भेंटुआ ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद खेल मैदान सुल्तानपुर दुआरा अमेठी में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोसायटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी संबद्ध मेरा युवा भारत अमेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चन्द्र पाल यादव समन्वयक साहस ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अमेठी की विभिन्न क्षेत्रीय टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता पश्चिम दुआरा एवं उपविजेता घाटमपुर रहीं, जिन्होंने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में एस.पी. सिंह, आनंद पांडेय, एवं मो. इबरार प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।
प्रतियोगिता का समापन इंजी. लालमणि कश्यप, संस्थापक एवं सदस्य, जिला युवा कार्यक्रम परामर्शदात्री समिति, के कर-कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता पश्चिम दुआरा एवं उपविजेता घाटमपुर टीमों को पुरस्कार वितरित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद खरौना, राम लाल , अशोक कुमार सिंह फौजी सेवानिवृत उत्तर प्रदेश लेग क्रिकेट एसोसिएशन कोषाध्यक्ष, आदर्श सिंह राष्ट्रीय कोच,अंकित पाठक अम्बेडकर नगर सहित क्षेत्रीय ग्रामीण खिलाड़ी, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

