साहेबगंज

साहिबगंज में खेलो झारखण्ड 2025-26 जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुआ आगाज

Khelo Jharkhand 2025-26 district level competition started in Sahibganj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना, साहिबगंज के तत्वावधान में खेलो झारखंड 2025-26 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज सिद्धो कान्हो स्टेडियम, साहिबगंज में भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती, विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-जिला खेल पदाधिकारी पवन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया तथा मशाल जलाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता तीन सितंबर तक चलेगी, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के छात्र-छात्राएं अनेक खेलों में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन दिवस पर बैंड प्रतियोगिता, एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं एवं रस्साकशी (टग ऑफ वार) का आयोजन किया गया। अगले दिन कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमंत सती ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “साहिबगंज जिले को राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मिशाल कायम करनी है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत बनाते हैं। खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का ईअवसर प्रदान करती हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य ही नहीं बल्कि गूदेश का नाम भी रोशन करेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि जीवन में संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। बैंड प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए प्रथम स्थान, सी.एम.एस.ओ.ई. कस्तूरबा विद्यालय साहिबगंज, द्वितीय स्थान पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय बोरियो तथा तृतीय स्थान कस्तूरबा विद्यालय उधवा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के चयनित प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button