गोड्डा

कन्हवारा में सरस राम कथा ज्ञान यज्ञ कल से

- कलश शोभा यात्रा में 1001 महिलाएं होंगी शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव स्थित कझिया नदी के बगल में आगामी तीन से 11 सितंबर 2025 तक नौ दिवसीय सरस रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कलश शोभा यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली जाएगी इसमें विभिन्न गांवों की 1001 महिलाएं शामिल होगीं जो शिवपुर मंदिर से कलश भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचाएंगी। रामकथा के आयोजन को लेकर भव्य पंडाल निर्माण सहित आवश्यक तैयारी जोरों पर है। ज्ञान यज्ञ की सफलता को लेकर पूर्व मुखिया सह कमेटी के अध्यक्ष परमानंद साह की अगुवाई में समित सदस्यों व ग्रामीणों लगातार सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताय कि मुख्य मुख्य रूप से पंडाल, स्टेज निर्माण कार्य, सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। पूर्व मुखिया परमानंद साह ने कहा कि राम कथा ज्ञान यज्ञ की सफलता को लेकर पूरा गांव व कमेटी सदस्य सक्रीय है। कहा कि कथा को लेकर ग्रामीणों व कमेटी सदस्यों में काफी उत्साह है। मौके पर अध्यक्ष – परमानंद शाह उर्फ बबलू (पूर्व मुखिया), उपाध्यक्ष – घनश्याम मांझी (ग्राम प्रधान),सचिव- जनार्दन साह, सह सचिव- भवेश रजक,कोषाध्यक्ष- विकास रजक,सह कोषाध्यक्ष- परमानंद यादव, कार्यकारिणी सदस्य-राजकुमार साह, विनोद मिर्धा ,मंगल मिर्धा, घनश्याम रजक, अजीत कुमार, सुमित कुमार, जनार्दन साह ,राजेंद्र साह पप्पू ,सुबोध ,अटल,पंसस विभिषण साह , जयोतिष साह आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button