बरेली
बरेली शहर में हुआ दहीहंडी उत्सव बरेली शहर के गोविंदाओं में दिखा जोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । इस दिव्य और भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ बरेली शहर के लोकप्रिय महापौर उमेश गौतम जी के द्वारा भगवान गणेश जी की आरती उतार कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया साथ में पूर्व सभापति सर्वेश रस्तोगी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा आदि । शोभा यात्रा श्री गणेश महोत्सव के अनिल पाटिल के नेतृत्व में निकाली गई शोभा यात्रा में बरेली सराफा बाजार के प्रमुख मंदिर खंडसारी नाथ मंदिर की दिव्य और भव्य रथ पर सवार श्री गणपति बप्पा एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ था शोभायात्रा में मटकी चौकी, बांस मंडी, पुराना शहर, गंगापुर, कटरा चांद का, जाटव पूरा, ब्रह्मपुरा, भूड़ मटिया कटरा मानराय, बोला नाथ मंदिर के पंडालों की भव्य श्री गणेश प्रतिमा रथों पर सवार करके शोभा यात्रा में शामिल थी शोभायात्रा में बरेली के स्थानीय व्यापारियों के द्वारा दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया जिसे फोड़ने के लिए सैकड़ो की संख्या में गोविंदा की टीम पिरामिड बनाकर दही हांडी का उत्सव का आनंद ले रहे थे शोभा यात्रा में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ नाचते गाते एक दूसरे के ऊपर गुलाल उड़ा कर भजनों की एवं बैंड की धुन पर बरेली के हजारों युवा गणेश भक्त विसर्जन की शोभा यात्रा में शामिल हुए थे। शोभायात्रा में बरेली के स्थानीय समाजसेवी व्यापारियों ने कई जगह पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जिसमे अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर कादिर अहमद कुतुबखाना मनिहार वाले चौराहे पर पर करण शर्मा एवं उनकी टीम कुतुब खाना चौराहे पर नवनीत सिंह श्याम बाबा राजेश और उनकी टीम की तरफ से भव्य स्वागत किया सराफा मार्केट में व्यापारी नेता राजकुमार राजपूत विनोद वर्मा सर्राफ मनीष अग्रवाल सर्राफ उमेश वर्मा सर्राफ पंकज अग्रवाल सर्राफ रामकुमार सराफ संजीव अवतार अग्रवाल सर्राफ मनोज रस्तोगी अनमोल रस्तोगी सर्राफ की तरफ से भव्य स्वागत एवं दहीहंडी का आयोजन किया गया। बड़ा बाजार में गगन मेहरोत्रा व्यापारी नेता अरुण सिंह आशीष पटवा साहूकारा सराफा बाजार में अध्यक्ष महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू राजीव अग्रवाल संजीव अग्रवाल पूर्व पार्षद महेश पंडित पूर्व पार्षद राजू मिश्रा पूर्व परिषद दिनेश अग्रवाल सर्राफ विकास अग्रवाल सर्राफ शोभित अग्रवाल लाला किला बाजार में व्यापारी नेता सुभाष गुप्ता वह उनकी पूरी टीम के साथ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया किला फाटक पर शोभायात्रा का समापन किया गया वहां से श्री गणेश प्रतिमा का रामगंगा तट पर जाकर विसर्जन किया।



