ललितपुर
अभाविप ने लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट चौराहा पर किया पुतला दहन, जोरदार नारेबाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा चार सूत्रीय मांग पत्र
ललितपुर। श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के शान्तिपूर्ण आंदोलन पर बाहरी गुण्डों द्वारा हमला कराये जाने, पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज और विश्वविद्यालय में विधि पाठयक्रम के अवैध संचालन समेत अनियमित्ताओं को रोके जाने की मांग उठाते हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा पर प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुये पुतला दहन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीएम अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों के न्याय के लिए संघर्षरत अभाविप व विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय अमानवीय हैं। मानक विहीन नवीनीकरण के बगैर चल रहे विधि पाठ्यक्रम के कारण विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा था। बुधवार को ही बार काउंसिल ऑफ इण्डिया की सशर्त (प्रोविजनल) विश्वविद्यालय को प्राप्त हुयी है, जो सत्य का प्रत्यक्षीकरण है कि पाठ्यक्रम अवैध रूप से संचालित था। इस घटनाक्रम पर आज पूरे प्रदेश के जिला केन्द्रों पर प्रदर्शन तय हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विद्यार्थियों की तमाम समस्याओं के निस्तारण की मांग उठायी। अभाविप ने चार सूत्रीय मांगों का एक पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा। अभाविप ने मांग उठायी कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वाह्न करते हुये उक्त विषयों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर अगले 48 घण्टों में कार्यवाही की जाये। अन्यथा की स्थिति में अभाविप प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को तैयार रहेगी। ज्ञापन देते समय निधि राजपूत, शिवानी राजा, विकास झां, साहिल गौतम, कुलदीप द्विवेदी, विशाल नामदेव, अमर कौशिक, शिवम खटीक, शैलेन्द्र परिहार, नवदीप संज्ञा, धनन्जय दुबे, अभय राजपूत, अनुज शर्मा, गुडडू चंदेल के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
