बागपत

खामपुर लुहारी में चौधरी बीरसैन सिंह दांगी की प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत : जनपद के गांव खामपुर लुहारी में स्व. चौधरी बीरसैन सिंह दांगी की प्रथम पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और भावनात्मक माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर गांव के मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित परिजनों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में शामिल होकर बालियान प्रज्ञा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बागपत (रालोद) ने चौधरी बीरसैन सिंह दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरसैन सिंह दांगी का जीवन समाज सेवा और लोककल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। वे हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके विचार और संस्कार आज भी समाज को मार्गदर्शन देंगे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें मिलनसार, ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में याद किया। ग्रामीणों ने कहा कि चौधरी बीरसैन सिंह दांगी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का मान–सम्मान बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे चौधरी बीरसैन सिंह दांगी के आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज हित में कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button