शामली
अनियंत्रित कैंटर चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर मासूम बच्चे सहित तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के समीप एक अनियंत्रित कैंटर चालक ने एक बाइक सवार एवं एक फल विक्रेता की बाइक रेहडे में टक्कर मार दी हादसे में मासूम बच्चें सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव पलठैड़ी निवासी असलम अपने 2 वर्षीय मासूम बच्चे अफान को लेकर कस्बे में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। गुरुवार की सवेरे बाइक पर सवार होकर अपने गांव पलठैड़ी जा रहा था जैसे ही बाइक सवार थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित द गॉड पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा तो पीछे से एक कैंटर चालक ने बाइक सवार व्यक्ति व उसके दो वर्ष के मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर चालक अपने कैटंर को लेकर भागने लगा तो आगे चल रहे कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी फुरकान पुत्र इलियास जो थाना क्षेत्र में केलों की फेरी करने के लिए अपने बाइक से जुडे रेहडे को लेकर जा रहा था मे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्ति वह मासूम बच्चा घायल हो गए आसपास के लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर 108 एंबुलेंस एंव पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों सहित मासूम बच्चे को प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी निरक्षक सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

