अमेठी

अमेठी की सड़कों पर दिखी नारी शक्ति की ताकत उमडा जन सैलाब

उद्योगपति राजेश मसाला और नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी के नेतृत्व में अमेठी में महिलाओं का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने को लेकर महिलाओं में नाराजगी कहा मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान 
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” के नारों के साथ ही साथ खाना बनाने का बेलन लेकर अमेठी नगर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।अमेठी नगर में किये गये प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि की पत्नी नगर पंचायत अमेठी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने किया। महिलाओं का यह प्रदर्शन देवी पाटन रोड के शिव मंदिर से शुरू होकर राजीव गांधी काम्प्लेक्स, अमेठी चौक,राजर्षि रणंजय सिंह तिराहा, अंबेडकर चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक पर समाप्त हुआ इस प्रदर्शन में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के गांवो ,कस्बो, विभिन्न बाजारों से पहुंची करीब 10 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया महिलाएं बेलन लहराते हुए मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान की नारे लगा रही थी।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही अमेठी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वः माता जी को गाली दी गयी यह गाली केवल प्रधानमंत्री जी की माता जी को नहीं है देश की हर मां बहन बेटी को गाली दी गयी है अपमान किया गया है जिसे देश की नारी शक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया आयेगा।चंद्रमा देवी ने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है देश को धर्म जाति और मजहब के नाम पर बांटने का खेल कर रही है और जब उससे भी जी नहीं भरा तो देश की मां बहन बेटियों का अपमान कर रही है गालियां दे रही है देश की हर मां बहन बेटी अपने मताधिकार की ताकत से कांग्रेस को सबक सिखाएगी।मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने हमेशा माताओ, बहनो, बेटियों का अपमान किया है लेकिन बिहार में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां को गाली देना देश की करोड़ों करोड़ नारी शक्ति का अपमान है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को गाली देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी में खास उबाल देखा जा रहा है जगह-जगह धरना प्रदर्शन और थानो में एफआईआर दर्ज करने के लिए  ताहिर भी दी जा रही है इसी बीच आज अमेठी के जाने-माने उद्योगपति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और उनकी पत्नी अमेठी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी की अगुवाई में हजारों हजार महिलाओं ने अमेठी की सड़कों पर उतरकर कांग्रेस और इंडियागठबंधन के खिलाफ हाथ में बेलन लेकर लहराते हुए संघर्ष का बिल्कुल फूक दिया अमेठी नगर की सड़कें मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों से गूंज रही थी कड़े सुरक्षा प्रबंधो के बीच नारी शक्ति की ताकत देखते ही बन रही थी राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से लेकर राजीव गांधी कांप्लेक्स अमेठी चौक रामलीला मैदान अंबेडकर चौराहा गांधी चौक तक केवल महिलाएं ही नजर आ रही थी आज अमेठी से महिलाओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि जो भी मां बहन बेटियों के खिलाफ अशब्दों का प्रयोग करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके खिलाफ ईंट ईंट बजा दी जाएगी
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, व्यापारी नेता
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button